'हैलो, महिपालपुर में धमाका हुआ...'! कॉल के बाद भागीं दमकल की गाड़ियां, फटा था बस का टायर

दिल्ली में लोग दहशत में हैं। एक तरफ जांच एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों में 10 नवंबर के धमाके की दहशत अभी भी बनी हुई है। इसका प्रमाण महिपालपुर में देखने को मिला। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

दिल्ली के महिपालपुर में धमाका की आवाज सुनाई दी। (1)

दिल्ली के महिपालपुर में धमाका की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन

Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम चलती कार में हुए धमाके से अभी भी दहशत बनी हुई है। इस आतंकी धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 25 लोग घायल हैं। दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इधर, अभी भी लोगों में धमाके की दहशत बनी हुई है।

13 नवंबर को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर दमकल विभाग के पास एक कॉल आया। इसमें उस व्यक्ति ने महिपालपुर में रेडिशन होटल के पास तेज धमाके की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल ने तुरंत फायर ब्रिगेड गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि तेज आवाज किसी धमाके की नहीं थी। पुलिस ने बताया कि किसी बस का टायर फटा था जिससे जोरदार आवाज आई। उसे लोगों ने ब्लास्ट समझ कर कॉल कर दी।

विज्ञापन

महिपालपुर के रेडिसन होटल के पास विस्फोट की सूचना मिली। इस पर पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। कॉल करने वाले से संपर्क किया गया और बताया गया कि जब वह व्यक्ति गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। जांच करने गई टीम को घटनास्थल नहीं मिला। स्थानीय पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज आई थी।

विज्ञापन

फरीदाबाद में पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी का कमरा नंबर 13 पुलिस ने सीज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सभी आतंकियों की इसी कमरे में मीटिंग होती थी। इसके अलावा उमर और मुजम्मिल इसी कमरे में रहते थे। यह रूम मुजम्मिल के नाम पर अलॉट था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ