हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा से कुछ मिनटों में ही पहुंच जाएंगे AIIMS, अमित शाह आज करेंगे बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली को बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास की सौगात देंगे. नए मार्ग के खुल जाने से अब नोएडा से एम्स (AIIMS) का सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा.साथ ही साउथ दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव घटाने के लिए दो नए फ्लाईओवरों का शिलान्यास भी किया जाएगा.

विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली को बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास की सौगात देंगे. Credit ANI

नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से साउथ दिल्ली आने-जाने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बहुप्रतीक्षित बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और उत्तर दिल्ली स्थित मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, दक्षिण दिल्ली में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए दो नए फ्लाईओवरों का शिलान्यास भी किया जाएगा. इस नए मार्ग का सबसे बड़ा लाभ नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने वाले कामकाजी लोगों को मिलेगा. अब उन्हें दक्षिण दिल्ली, नेहरू प्लेस, एम्स या लाजपत नगर जाने के लिए सड़कों पर घंटों रेंगना नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में जाम से मिलेगी राहत! मोदी मिल फ्लाईओवर को सावित्री सिनेमा तक जोड़ने की तैयारी

60 मिनट का सफर अब मात्र 20 मिनट में

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि बारापुला फेज-3 कॉरिडोर के चालू होने से मयूर विहार फेज-1 से सीधे एम्स तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी. यह नया फ्लाईओवर सराय काले खां के पास मौजूदा बारापुला फ्लाईओवर से जुड़ेगा, जिससे करीब 9 किलोमीटर लंबा सीधा स्ट्रेच तैयार हो जाएगा. इससे आश्रम चौक और डीएनडी लूप पर लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी और एक घंटे के सफर का समय घटकर करीब 15 से 20 मिनट रह जाएगा. इस रास्ते पर वाहन चालकों को एक भी रेड लाइट का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे सफर में लगने वाले समय में भारी कमी आएगी.

विज्ञापन

2015 में शुरू हुआ था काम, 1635 करोड़ आई लागत

इस बड़े प्रोजेक्ट को साल 2014 में मंजूरी मिली थी और 2015 में निर्माण कार्य शुरू किया गया था. शुरुआत में इसे 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विभिन्न अड़चनों के कारण इसमें कई साल की देरी हुई. देरी के चलते लागत भी बढ़ी और अब इस प्रोजेक्ट की कुल संशोधित लागत लगभग 1,635 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

मुकरबा चौक अंडरपास और दो नए फ्लाईओवर

गृह मंत्री आउटर रिंग रोड पर हैदरपुर बादली मोड़ के पास बने मुकरबा चौक अंडरपास का भी लोकार्पण करेंगे. इससे रोहिणी, बादली, जहांगीरपुरी और आजादपुर की ओर जाने वाले मुसाफिरों को हाईवे के हैवी ट्रैफिक में फंसे बिना सुरक्षित रास्ता मिलेगा. साथ ही, साउथ दिल्ली के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स की नींव रखी जाएगी. इसमें पहला मोदी मिल से कालकाजी फ्लाईओवर तक विस्तार होगा, इससे आगे चलकर आईआईटी गेट तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी. सावित्री सिनेमा हाफ फ्लाईओवर के बनने से नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश और ओखला की तरफ जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

विज्ञापन

मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार, ये प्रोजेक्ट्स विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने और पूरी दिल्ली के अलग-अलग कोनों को आपस में जोड़कर राजधानी को जाम-मुक्त और प्रदूषण-मुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे.

यह भी पढ़ें : नई दिल्ली को जाम से राहत दिलाएंगे पुलिस के दो विकल्प? एयरपोर्ट तक डायरेक्ट रोड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola