नई दिल्ली को जाम से राहत दिलाएंगे पुलिस के दो विकल्प? एयरपोर्ट तक डायरेक्ट रोड
New delhi traffic jam: नई दिल्ली में लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के मकसद से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनडीएमसी, पीडब्ल्यूडी को भेजे प्रस्ताव में दो विकल्प सुझाए हैं. इन विकल्पों के अनुसार इससे दिल्ली एयरपोर्ट और तालकटोरा स्टेडियम और धौला कुआं पहुंचना आसान हो जाएगा.

New delhi traffic jam: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से नई दिल्ली क्षेत्र को जाम से राहत देने के लिए सुझाए पहले विकल्प में तालकटोरा स्टेडियम और दूसरे में दयाल चौक से धौला कुआं तक फ्लाईओवर या सुरंग बनाने का प्रस्ताव है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक डायरेक्ट रोड का भी प्रस्ताव है.
तालकटोरा स्टेडियम के पास सुरंग या फ्लाईओवर
2 / 5दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सरदार पटेल मार्ग पर हर वक्त लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है. तालकटोरा स्टेडियम के पास से सुरंग या फ्लाईओवर शुरू कर पंचशील मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सत्य मार्ग, नीति मार्ग, शांति पथ और विनय मार्ग से होकर होते हुए धौला कुआं की तरफ बनाने का प्रस्ताव है.
दयाल चौक के पास बने फ्लाईओवर या सुरंग
3 / 5वहीं दूसरे प्रस्ताव में दयाल चौक के पास शंकर रोड और वंदे मातरम मार्ग चौराहे से फ्लाईओवर या सुरंग बनाने का सुझाव दिया है. यह शंकर रोड से आने वाले यातायात पर केंद्रित है, जो करोल बाग और आसपास के ट्रैफिक के कारण व्यस्त रहता है.
फ्लाईओवर पर 450 से अधिक स्ट्रीट लाइटें
4 / 5बारापुला फेज-तीन परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है. बचे हुए पिलर और स्पैन तैयार हो चुके हैं और मयूर विहार से सराय काले खां की ओर जाने वाले कैरिजवे पर स्लैब डालकर सड़क निर्माण के लिए तैयार कर दिया गया है. अब फ्लाईओवर पर बेहतर दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए 450 से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी है, जिनमें 300 से ज्यादा 200 वॉट की होंगी. रात के समय वाहन चालकों को बेहतर रोशनी मिलेगी और सड़क सुरक्षा भी बढ़ेगी.
सराय काले खां तक बनेगा फ्लाईओवर
5 / 5करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर को मयूर विहार फेज-एक से सराय काले खां तक बनाया जा रहा है. पीडब्ल्यूडी ने जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है और काम तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुका है. इससे नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से एम्स व आगे के क्षेत्रों तक सफर आसान होगा. यह फ्लाईओवर यमुना नदी के बीच से गुजर रहा है और इसमें पैदल यात्रियों के लिए वॉकवे भी बनायाजा रहा है, जबकि आसपास मयूर नेचर पार्क विकसित करने की योजना है.