AIIMS Delhi Advisory: दिल्ली एम्स ने कर्मचारियों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- जरूरत पड़े तो तुरंत खुद को क्वारैंटाइन करें
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

AIIMS Delhi Advisory: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने अपने कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि एम्स दिल्ली के कुछ कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लिहाजा सभी कर्मचारी कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
एम्स प्रबंधन ने बुधवार को एक एडवाइजरी में कहा, “कार्यस्थल पर कपड़े के फेस कवर/सर्जिकल मास्क का उपयोग अवश्य करें। कार्यस्थल की उचित सफाई और लगातार स्वच्छता सुनिश्चित करें, विशेष रूप से बार-बार छुई जाने वाली सतहों की।” एडवाइजरी में कहा गया कि छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को कोहनी / रूमाल / टिश्यू से ढकें। व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें।
In view of the reported increase in the global cases of COVID-19 and in order to prevent a fresh outbreak of the disease, AIIMS Delhi makes the use of masks compulsory for all hospital staff
"Must use reusable cloth face cover /surgical mask in the workplace. Ensure proper… pic.twitter.com/Gge6NoV0Js
— ANI (@ANI) April 13, 2023
एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि विशेष रूप से कैंटीन में इकट्ठा होने से बचना चाहिए। कार्यालय में किसी भी स्थान पर पांच या अधिक व्यक्तियों के जमावड़े से बचना चाहिए। यदि अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो अपने रिपोर्टिंग अधिकारियों को सूचित करने के तुरंत बाद कार्यस्थल छोड़ दें। ऐसे कर्मचारियों को भी खुद को होम क्वारंटाइन करना चाहिए।
सभी कर्मचारी जो उच्च जोखिम में हैं जैसे गर्भवती कर्मचारी, वृद्ध कर्मचारी या अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति के साथ अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
देश में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,158 नए मामले सामने आए हैं। नए केस के आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 44,998 हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: