Rahul Gandhi Disqualification: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में 12 तुगलक लेन सरकारी बंगला खाली कर दिया। बीते एक हफ्ते से उनके बंगले से ट्रकों द्वारा सामान शिफ्ट किया जा रहा था। संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद भाजपा सांसद सीआर पाटिल की अध्यक्षता वाली लोकसभा आवास समिति ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया था।
राहुल गांधी को बंगला खाली करने के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया गया था। वे अपनी मां सोनिया गांधी के बंगले में शिफ्ट हुए हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1649703134560931841?s=20
सेशंस कोर्ट से भी राहुल को नहीं मिली राहत
मोदी सरनेम मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत सेशंस कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मोदी सरनेम मामले में 23 मार्च को निचली अदालत से मिली 2 साल की सजा के खिलाफ राहुल गांधी की ओर से याचिका दायर की गई थी। लेकिन सेशंस कोर्ट ने 20 मार्च को उनकी याचिका को खारिज कर दिया। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की ओर से अब गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
पवन खेड़ा बोले- साहिब, बीबी और गुलाम का सीक्वल बनना चाहिए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना दिल्ली का सरकारी बंगला खाली कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बंगला अब तक खाली न करने पर गुलाम नबी आजाद पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कुछ लोग थे जो अपने सिद्धांत भूल गए। एक पिक्चर आई थी ‘साहिब बीबी और ग़ुलाम’ उसका सीक्वल बनना चाहिए ‘साहिब, कोठी और ग़ुलाम’। कोठी से जिसे इतना मोह हो जाए कि आप 50 साल जिस विचारधारा के लिए लड़ते रहे उसी से समझौता कर लें। ऐसे लोगों को राहुल गांधी से सीखना चाहिए।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
2 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
17 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
22 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines