हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AAP को बड़ा झटका, दिल्ली में 5 पार्षद बीजेपी में हुए शामिल

दिल्ली में कुल 250 निगम पार्षद हैं, इनमें से कुल 104 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होती है। वहीं, निगम में 10 एल्डरमैन को उपराज्यपाल नॉमिनेट करते हैं।

विज्ञापन

Delhi AAP councillors: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के 5 निगम पार्षद राम चंद्र, पवन सहरावत, मंजू निर्मल, सुगंधा बिधूड़ी और ममता पवन ने रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। सभी ने बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया और अन्य के साथ आज बीजेपी की सदस्यता ली। बता दें आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल फिलहाल शराब नीति मामले में जेल के अंदर हैं।

इस बीच एक साथ आप के पांच पार्षदों का बीजेपी में शामिल होना आप के लिए बड़ा नुकसान है। वहीं, राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि इससे नगर निगम में बीजेपी पार्षदों की संख्या बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार दिल्ली के अलग-अलग जिलों में कुल 250 निगम पार्षद हैं। बता दें कि राजधानी के इन 250 वार्डों में से कुल 104 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होती है।

ये भी पढ़ें: साथ आएंगे अखिलेश-मायावती, सुलझ गए बुआ-भतीजे के रिश्ते? हो गया ऐलान

विज्ञापन

LG कर सकते हैं 10 एल्डरमैन नॉमिनेट

एमसीडी में 42 सीटें एससी उम्मीदवारों के लिए और 21 सीटें महिला एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होती हैं। इससे पहले 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम में 10 एल्डरमैन नॉमिनेट करने के दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के फैसले को बरकरार रखा था। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि एल्डरमैन नामित करने के एलजी को कैबिनेट की सलाह की जरूरत नहीं है।

यह हैं दिल्ली नगर निगम के नियम

जानकारी के अनुसार एमसीडी में हर तीन साल में चुनाव होते हैं। वहीं, एमसीडी में हर फाइनेंशियल ईयर की पहली मीटिंग में मेयर का चुनाव किया जाता है। नियम के अनुसार नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने पर बहुमत वाली पार्टी अपने उम्मीदवार को मेयर के रूप में नॉमिनेट करेगी। अगर विपक्षी पार्टी विजयी उम्मीदवार के विरोध में अपने उम्मीदवार को नामांकित करती है तो इस सूरत में चुनाव होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 58 साल में हरियाणा से सिर्फ ये 6 महिलाएं पहुंचीं संसद, इस नेता के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: बैंक अकाउंट से कट जाएंगे पैसे पर नहीं आएगा SMS; ट्राई का कड़ा रुख कहीं पड़ न जाए भारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:
AAP

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola