AAP Manifesto Launch: दिल्लीवालों को केजरीवाल की 15 गारंटियां, हर वर्ग के लिए ऐलान

AAP Election Manifesto for Delhi Elections 2025: बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। तो आइए जानते हैं दिल्ली की जनता से AAP ने क्या चुनावी वादे किए हैं?

Arvind Kejriwal
विज्ञापन

AAP Election Manifesto for Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घोषणा पत्र रिलीज किया।

इस घोषणा पत्र को ‘केजरीवाल की गारंटी’ कहा जा रहा है। केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को 15 गारंटियां देते हुए बड़े ऐलान किए हैं। AAP ने घोषणा पत्र में समाज कल्याण योजनाएं, रोजगार, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार समेत कई बड़े वादे किए हैं और उन्हें पूरा करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन

 

केजरीवाल का दावा- जो कहा, करके दिखाएंगे

घोषणा पत्र जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से हमारा रिश्ता वादों का नहीं, बल्कि गारंटी का है। यह ‘केजरीवाल की गारंटी’ हैं और जो कह जा रहा है, वह करके दिखाया जाएगा। आज हम लोग दिल्ली विधानसभा के होने वाले चुनाव के लिए केजरीवाल की गारंटी जारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल की गारंटी का मतलब है पक्की बात। जब पहले चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मैं 15-15 लाख दूंगा। उसके एक डेढ़ साल बाद एक इंटरव्यू में अमित शाह से पूछा गया कि प्रधानमंत्री ने 15 15 लाख देने का कोई वादा किया था तो अमित शाह ने कहा था कि वह जुमला था, लेकिन हम जुमले नहीं कहते, हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं।

AAP Guarantee

AAP Guarantee

विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए AAP की 15 गारंटियां

1. रोजगार की गारंटी
2. महिला सम्मान योजना- सरकार बनाने के बाद 2100 रुपये महिलाओं के अकाउंट के डाले जाएंगे
3. संजीवनी योजना
4. पानी के गलत बिल- पहले सबके जीरो बिल आते थे, इन लोगों ने गलत करके लोगों को हजारों के बिल भेज दिए हैं। हमारी 5  सरकार बनते ही सारे बिल माफ कर देंगे, किसी को बिल भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
6. हर घर पानी
7. साफ यमुना
8. यूरोपियन स्टैंडर्ड की सड़कें
9. डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना
10. स्टूडेंट्स को फ्री ट्रांसपोर्ट- जैसे महिलाओं को फ्री बस देते हैं, वैसे ही स्टूडेंट्स को दे जाएगी और मेट्रो में 50% फेयर होगा
11. पुजारियों और ग्रंथियों को 18000 रुपये दिए जाएंगे
12. किरायेदारों को फ्री बिजली और पानी
13. सीवर लाइनों की मरम्मत
14. राशन कार्ड
15. ऑटो वाले, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों के लिए गारंटी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ