Amit Shah Reached The Naxal Areas: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को वहां पहुंचे जहां सालभर पहले तक सुरक्षाबलों के जवान भी नहीं पहुंच पाते थे। उस इलाके में नक्सलियों की ही सरकार ‘जनताना सरकार’ चलती थी। बीजापुर जिले के घनघोर नक्सल प्रभावित गांव गुंडम में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर श्री शाह ने ग्रामीणों की बात सुनी।
गुंडम गांव के स्कूल प्रांगढ़ में महुए के पेड़ के नीचे चारपाई में बैठकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से संवाद किया और ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि, एक साल के अंदर इस गांव में सभी पक्का मकान और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि गुंडम गांव वो इलाका है, जहां पर साल भर पहले नक्सलियों सिर्फ और सिर्फ नक्सलियों की सरकार चलती थी। इस इलाके को नक्सलियों की जनताना सरकार अपने इशारे पर चलाती थी। लेकिन अब यह इलाका पूरी तरह से जवानों के कब्जे में हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्रामीणों से वादा किया कि, एक साल के अंदर इस गांव में सभी पक्का मकान और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
कोई भी समस्या हो कैंप जाकर ले मदद- शाह
उन्होंने आगे कहा कि, यहां पहले नक्सली रहते थे, इसीलिए गांव का विकास नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब वो इलाके को छोड़कर जाने लगे हैं और आने वाले 2026 तक हम उनको पूरी तरह खत्म कर देंगे। इसलिए अब आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। अब यहां जवानों का कैंप स्थापित हो चुका है। आप लोगों को अब स्वास्थ्य और शिक्षा की कोई कमी नहीं होगी। जवान आपकी पूरी मदद करेंगे और आप कभी भी कैम्प जाकर जवानों से मदद ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
17 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
20 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
24 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
24 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
26 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
27 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
27 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines