Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: अंबिकापुर विधानसभा सीट पर तीन बार से विधायक रहे कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव चुनाव हार गए हैं। टीएस सिंह देव को करीबी मुकाबले में भाजपा के राजेश अग्रवाल ने 94 वोटों से हराया।
यह भी पढ़ें- Assembly Election Result 2023 Analysis: कमलनाथ-गहलोत-बघेल, कांग्रेस के तीनों धुरंधर क्यों हुए चुनावी परीक्षा में फेल…
लगातार तीन बार बने विधायक
टीएस सिंहदेव पहली बार वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंबिकापुर (जिला सरगुजा) से निर्वाचित हुए। इसके बाद 2013 में दोबारा अपने इसी क्षेत्र से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे और 6 जनवरी 2014 को विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष चुने गए। वहीं, 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की सत्ता में भारी बहुमत से लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने 2018 के चुनाव में भाजपा प्रतिद्वंद्वी अनुराग सिंह देव के खिलाफ 39,624 के अंतर से जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें- Election Result 2023: चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, देखिए क्या कहा
‘बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध
31 अक्टूबर 1952 को जन्मे टीएस सिंह देव का पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव है। वह सरगुजा के सिंहासन पर बैठने वाले सबसे अंतिम राजा भी हैं। सरगुजा के महाराजा के रूप में माने जाने वाले टीएस सिंह देव का प्रदेश की 14 सीटों पर बड़ा प्रभाव है। देव की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उनको उनके क्षेत्र के लोग ‘टीएस बाबा’ के नाम से बुलाते हैं। साथ ही, उन्हें छत्तीसगढ़ का सबसे अमीर विधायक भी माना जाता है। वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य की अंबिकापुर विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Election Result 2023: तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर पार्टी नेताओं की पहली प्रतिक्रिया, देखें किसने क्या कहा
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines