छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में कोराेना ब्लास्ट, 12 लोग कोविड पॉजिटिव
Edited By Amit Kasana

file photo
Edited By Amit Kasana

file photo
छत्तीसगढ़ से हकिमुददीन नासिर की रिपोर्ट: पिथौरा में कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय लाखागढ में 11 छात्राएं और एक शिक्षिका कोविड संक्रमित पाई गई है। बीते 24 घंटे में एक ही स्कूल में इतनी अधिक संख्या कोविड पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल सभी लोगों को उनके घर पर आइसोलेशन में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक सभी छात्राएं 6वीं से लेकर 8वीं तक की हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। जिला प्रशासन सभी के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। फिलहाल सभी को सर्दी, खांसी जैसे लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले का में अलर्ट जारी किया है।
आंकड़ों पर गौर करें तो 1 से 14 अप्रैल तक जिले में कुल 57 कोरोना पाॅजीटिव केस पाये गये हैं। जिला प्रशासन रोजाना 100 से 150 लोगों की कोरोना जांच कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कालेज मे 28 बेड एवं जिले के पांचो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे 10-10 बेड का इंतजाम कर रखा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: