Chhattisgarh News: कचोहर गांव के लोगों को तोहफा, मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार
Edited By Amit Kasana

file photo
Edited By Amit Kasana

file photo
कोरिया से दिनेश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट: कोरिया जिले के कचोहर गांव के लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिन का रोजगार दिया गया है। इस दौरान कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कचोहर की इस उपलब्धि पर पूरी मनरेगा टीम को बधाई दी।
जिला पंचायत कोरिया की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता जैन ने बताया कि कोरिया जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर एक वनांचल ग्राम पंचायत कचोहर है। आदिवासी बाहुल्य इस ग्राम पंचायत में आवागमन काफी कठिन है और यहां 96 जॉब कार्ड धारी पंजीकृत परिवार मनरेगा योजना के तहत पंजीकृत हैं।
नम्रता जैन ने आगे कहा कि यहां के जॉब कार्ड धारी परिवारों में लगभग 80 प्रतिशत परिवार अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं। यहां शत-प्रतिषत पंजीकृत परिवारों को 100 दिन का रोजगार देने में सफलता प्राप्त हुई है। महात्मा गांधी नरेगा के तहत ग्राम पंचायत कचोहर में गत वित्तीय वर्ष में कुल 17 कार्य कराए गए हैं जिनमें 14 हजार 831 मानव दिवस सृजित हुए हैं।
और पढ़िए – CM भूपेश बघेल बोले गांधी परिवार से बस्तर के लोगों का पुराना नाता, हमने यहां के लोगों का दिल जीता
जिला पंचायत सीइओ ने आगे बताया कि ग्राम पंचायत कचोहर में गत वित्तीय वर्ष में तालाबों के गहरीकरण के अंतर्गत कुदरा तालाब और रजखेता तालाब का गहरीकरण कार्य कराया गया है। साथ ही यहां 9 किसानों के भूमि का समतलीकरण कार्य पूरा कराया गया है। जल संरक्षण के लिए विशेष कार्य करते हुए बहरा नरवा और छुहिया नरवा के विकास के लिए लूज बोल्डर चेक निर्माण, खालबहरा में अंडरग्राउंड डाइक सहित एक परकोलेशन टैंक का निर्माण भी कराया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: