Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की विष्णुदेव साय ने दो दवसीय कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राज्य के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गहरी चर्चा की। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य के सभी कलेक्टर और एसपी से कहा कि कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों का रिजल्ट कल से ही मैदानी स्तर पर दिखना शुरू हो जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी को खुद को जनता का सेवक मानते हुए पूरे समर्पण, मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने काम का निर्वहन करना चाहिए।
जिले स्तर पर समस्याओं का समाधान
इस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर और एसपी को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जिले स्तर की समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर ही किया जाना चाहिए। इसके लिए सुविधा अनुसार जिले में नियमित जनदर्शन आयोजित किए जाएं। इस जनदर्शन में कलेक्टर और एसपी द्वारा लोगों की परेशानी को तत्काल रूप से हल किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय और जिले स्तर पर समस्याओं का समाधान होने से लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ना है। सीएम विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टर और एसपी को आगे कहा कि दिए गए सभी निर्देशों का आज से ही प्रभावी परिपालन शुरू किया जाए।
यह भी पढ़ें: ‘अपराधियों के मन में हो कानून का डर’, कानून व्यवस्था की समीक्षा कर बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सरकार की आंख और कान
सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन सरकार की आंख और कान की तरह काम करती है। जिला प्रशासन के कामों से जनता के बीच सरकार की छवी बनती है। जैसे पुलिस के हाथ लोहा और दिल मोम का होना चाहिये। उसी तरह अपराधियों में पुलिस का भय हो समाज के कमजोर वर्ग महिलाओं और बच्चों में सुरक्षा का भाव होना चाहिए। सीएम साय ने जोर देकर कहा कि महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराधों में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
2 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
5 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
9 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
12 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines