Chhattisgarh: बस्‍तर पहुंचे CM विष्णुदेव साय ने की माड़िया सराय के लिए 50 लाख की घोषणा, नक्सलियों पर कही बड़ी बात

CM Vishnudev Sai In Bastar: बस्तर के मुरिया दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर के पांच जिले नक्सलवाद से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रदेश की सरकार इस समस्या के समाधान के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

cm sai in bastar

cm sai in bastar

विज्ञापन

CM Vishnudev Sai In Bastar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मुरिया दरबार को संबोधित करते कहा कि बस्तर के पांच जिले नक्सलवाद से जूझ रहे हैं। दशहरा के अवसर पर प्रदेश में खुशहाली की कामना करते हुए, नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले तत्वों को सद्बुद्धि देने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जगदलपुर में निर्मित दशहरा पसरा जीवंत उद्धरण है बस्तर दशहरा का। इससे बस्तर आने वाले सैलानी बस्तर दशहरा पर्व की विशेषताओं को जान पाएंगें।

इस साल बस्तर दशहरा की भव्यता और बढ़ी है। इसके लिए हमारी सरकार ने बस्तर दशहरा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की थी, जिससे पर्व पहले से अधिक भव्य तरीके से मनाया गया। पिछले कार्यकाल में बने माड़िया सराय के विस्तार के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा करता हूं। इससे दशहरा में यहां आने वाले वनवासियों को सुविधा होगी। मांझी-मुखिया और सदस्‍यों का मानदेय बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एकदिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री साय के साथ इस मौके पर बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद, वन मंत्री केदार कश्यप वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, महापौर सफिरा साहू ने भी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ