सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- नगरनार प्लांट को हो रहा प्राइवेटाइजेशन

CM Bhupesh Baghel, Nagarnar Steel plant, Chhattisgarh News
विज्ञापन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार बस्तर के नगरनार प्लांट का प्राइवेटाइजेशन कर रही है, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि हम बस्तर के लोगों के साथ खड़े हैं। हम उनके लिए लड़ेंगे।

राज्य सरकार ने विधेयक पारित किया

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार बस्तर में नगरनार प्लांट बना रही है। चर्चा है कि इस प्लांट का प्राइवेटाइजेशन किया जा रहा है। इसको लेकर सीएम बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नगरनार स्टील प्लांट की नीलामी में राज्य सरकार को बाहर रखा है। ताकि हम उसमें भाग नहीं ले सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नगरनार के लिए विधानसभा में विधेयक पारित किया है।

विज्ञापन

केंद्र ने रास्ता बंद किया

सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि बस्तर में रहने वाले लोगों के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार प्लांट को लेने चाहती है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसका रास्ता बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी ने नगरनार स्टील प्लांट को बनाया है, इसलिए बस्तर में रहने वाले लोगों की इससे भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

…ताकि लोगों को रोजगार मिले

सीएम बघेल ने कहा कि यहां के लोगों ने इस प्लांट के लिए अपनी जमीनें दी हैं। उन्होंने यकीन था कि इसके बाद उन्हें रोजगार मिलेगा। लेकिन उनके साथ छल किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि प्लांट अभी शुरू ही नहीं हुआ है और सरकार ने इसकी नीलामी प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ