मुंगेली: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोरमी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान चंदली में रीपा भी देखा तथा यहां हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री को जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह की सदस्य सुनीता धु्रव ने बताया कि पिछले 2 माह ही हुए गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण करते हुए 860 लीटर गोबर पेंट बेच चुके हैं, इससे 62 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है। दोना पत्तल यूनिट का संचालन कर रही माँ अंबे स्व-सहायता समूह की सदस्य गनेशिया पटेल ने बताया कि दस हजार बंडल दोना-पत्तल बना चुकी हैं। दो महीनों में 20 हजार की आमदनी हो चुकी है। सी-मार्ट में भी पत्तल बेच रहे हैं और साप्ताहिक बाजार भी भेज रहे हैं।
इसके बाद जूता चप्पल यूनिट का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। वंदे मातरम स्व-सहायता समूह की पुष्पा खुंटे ने बताया कि एक महीने में ही 309 नग स्लीपर बेच चुकी हैं, इससे 11 हजार 400 रुपए की आय हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डिस्प्ले यूनिट प्रशिक्षण कक्ष देखा और वाई-फाई की सुविधा आरंभ की। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को यहां हो रहे मछली पालन के बारे में भी बताया कि यहां तीन तालाब हैं। पुष्पा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमारे पास तीन तालाब हैं और एक क्विंटल मछली हमने निकाली है, इससे दो लाख रुपए की आमदनी हुई है।
डिस्प्ले एवं प्रशिक्षण कक्ष का किया निरीक्षण
डिस्प्ले कक्ष में मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से चर्चा की। डेहरकापा की रुक्मिणी नवरंग ने बताया कि हम लोग यहां कई तरह के कार्य कर रहे हैं। दोना-पत्तल से हर महीने दस हजार रुपए तक कमाई कर रहे हैं। अब मछली पालन भी आरंभ कर दिए हैं।
आदर्श स्व-सहायता समूह की अनूपा यादव ने कहा कि हम लोगों ने बकरी पालन आरंभ किया है, इससे 60 हजार रुपए से अधिक आमदनी अर्जित कर ली है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनूपा ने बताया कि आप जिस तरह से गौठानों को बढ़ावा दे रहे हैं, उससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो रही है। मिनी माता स्व-सहायता समूह की संध्या साहू ने बताया कि शासन द्वारा 10 नग सिलाई मशीन हमें प्रदाय किया गया है। हम लोग कपड़े सिलाई का आर्डर लेकर 2 महीने में 20 हजार रुपए के कपड़े बेच चुके हैं। मुंगेली के सी-मार्ट के माध्यम से 5 हजार जूट की सामग्री का आर्डर मिला है, अभी हम इस पर काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री ने समूह के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग बड़े पैमाने पर इतने सारे कार्य कर रहे हैं और आरंभिक समय में ही आप लाभ कमाने लगे हैं, इससे निश्चित ही आपका उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आप सभी मिल-जुलकर समूह की गतिविधियों को तेजी से बढ़ाएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
27 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines