Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की जनता के लिए न सिर्फ लगातार बल्कि तेजी के साथ भी काम कर रही है। विष्णुदेव साय सरकार की सत्ता आते ही राज्य में लोगों की भलाई से जुड़ा काम शुरू किया जा था। इसी कड़ी में 25 जनवरी 2024 से राज्य में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का काम शुरू किया गया था, जो अभी जारी है। हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 25 जनवरी से लेकर 9 फरवरी 2024 तक के समय में राज्य के 48 लाख 80 हजार 829 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। यह जानकारी खाद्य विभाग की तरह से दी गई है।
ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा रहे लोग
खाद्य विभाग ने बताया कि लोग विभाग द्वारा दी गई ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। ज्यादातर लोग खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर रहे हैं।
बालोद पहले स्थान पर
बता दें कि राशनकार्ड का नवीनीकरण 25 जनवरी से शुरू हुआ था और 15 फरवरी 2024 इसकी आखिरी तारीख है। विभाग के अनुसार पहले स्थान पर बालोद जिला है, जहां कुल 2 लाख 21 हजार 810 लोगों में से 1 लाख 81 हजार 892 लोगों ने अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करवा दिया है। वहीं दूसरे नंबर पर कांकेर जिला है, यहां कुल 1 लाख 87 हजार 999 लोगों में से 1 लाख 45 हजार 57 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। तीसरे नंबर पर धमतरी जिला है, यहां कुल 2 लाख 42 हजार 320 लोगों में से 1 लाख 85 हजार 585 लोगों ने ऑनलाइन राशनकार्ड का नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है।
यह भी पढ़ें: प्रदेश में निकायों द्वारा 98 प्रतिशत कचरे की हो रही प्रोसेसिंग, ठोस वेस्ट मेनेजमेंट की बेहतर व्यवस्था
यहां भी कर सकते अप्लाई
खाद्य विभाग में हाल ही की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लोग विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in पर कर भी राशनकार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines