Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास का काम तेजी से कर रही है, इसके साथ-साथ सरकार राज्य में कनून व्यवस्था का भी सख्ती से पालन कर रही है। राज्य में विष्णुदेव साय सरकार नशे के तस्करों पर नकेल कसे हुए है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रविवार को ड्रग्स की तस्करी कर रही 2 महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महिलाओं के पास से पुलिस ने दो पेडलर, एक सप्लायर सहित नशीली दवाएं बरामद की हैं।
महिलाएं करती थी नशे का करोबार
यह मामला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के गौरेला थाना क्षेत्र का है। इस मामले की जांच कर रहे गौरेला थाना के प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाबा तालाब के पास 2 बालक नशे की हालत में बैठे हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बालकों कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ करने लगी। पूछताछ में दोनों लड़कों ने बताया कि उन्होंने मेडिसिन का नशा किया है। लड़कों ने पुलिस को बताया कि सारबहरा की बबली साहू और पुराना गौरेला की नसरीन अली से उन्होंने यह मेडिसिन खरीदी है।
यह भी पढ़ें: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के समाधि लेने से CM साय दुखी, छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित
पुलिस को आरोपियों के पास क्या मिला?
लड़कों से यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। आरोपियों की तलाश में थाना गौरेला और साइबर सेल की टीम ने जुट गई। इसी बीच दोनों आरोपी महिलाओं को घर से और पेंड्रा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में Buprenorphine IP, 79 Avil IP और 4,600 रुपये बरामद हुए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines