छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख तय, पीएम मोदी, अमित शाह समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Chhattisgarh Shapath grahen samaroh: छत्तीसगढ़ में अगला प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से होगा। इस रेस में नारायण चंदेल और विजय बघेल को लेकर रातनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Chhattisgarh News, Shapath grahen samaroh, cabinet, CM, BJP, Shapath grahen samaroh News

Chhattisgarh Shapath grahen samaroh: 10 दिसंबर यानी रविवार को छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री चुना गया है। वहीं, सीएम का ऐलान होने के बाद 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के साथ, दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा तथा मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकता है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

ओबीसी वर्ग से होगा अगला प्रदेश अध्यक्ष

सूत्रों के मुताबिक इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। वहीं, विजय शर्मा, ओपी चौधरी और केदार कश्यप मंत्रिमंडल का चेहरा हो सकते हैं। साथ ही यह भी खबर आ रही है कि अगला प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से होगा। इस रेस में नारायण चंदेल और विजय बघेल को लेकर रातनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मध्य प्रदेश सीएम को दी बधाई

वहीं, छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सीएम विष्णुदेव साय ने मध्य प्रदेश के निर्वाचित सीएम मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय है हम उसका स्वागत करते हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने पर विष्णुदेव साय ने कहा कि न्यायालय का जो निर्णय आया है वह स्वागत योग्य है और जम्मू तथा लद्दाख क्षेत्र में जितनी भी मुस्लिम बहनें है यह उनके लिए वरदान है।

बता दें कि राज्य में इस बात को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही थी कि यदि बीजेपी को अपने सीएम के रूप में एक आदिवासी चेहरा चुनती है, तो समुदाय में इसका पॉजिटिव संदेश जाएगा। वहीं, सीएम बनाए गए 59 वर्षीय विष्णु देव साय, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष भी रहे हैं। इस दौरान वह 2018 और 2022 के बीच चार साल के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे। विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने उत्तर छत्तीसगढ़ में कुंकुरी से चुनाव जीता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ