छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर; कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद, पुल के ऊपर बह रहा पानी

Chhattisgarh Flood, Kabirdham Flood News, Kawardha-Bilaspur National Highway, Chhattisgarh Weather Department, Chhattisgarh News, Kabirdham News

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का पानी हरिनाला में पुल के करीब 3 फीट ऊपर बह रहा है, जिसकी वजह से बीते 24 घंटे से बिलासपुर-कवर्धा नेशनल हाईवे बंद है।

भारी वर्षा की संभावना

जिले में 17 सितंबर से लगातार हो रही बरसात से लोगों को जलभराव की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सीधी, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

वनांचल क्षेत्रों में बारिश से बढ़ रहा जलस्तर

वनांचल क्षेत्रों में बारिश होने से जंगल से नाले में लगातार पानी आ रहा है। जिसकी वजह से हरिनाला पुल पर फिर से पानी बढ़ सकता है। इसलिए शुक्रवार 22 सितंबर को भी यह सड़क बंद रहेगी। सड़क बंद होने के कारण बड़े और छोटे वाहनों को ग्राम कुंडा होकर मुंगेली-बिलासपुर जाना पड़ रहा है। वहीं, बारिश होने से धान और गन्ने की फसल को फायदा मिल रहा, जबकि सब्जी की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ