रायपुर: छत्तीसगढ़ की रायपुर कोतवाली पुलिस ने एक SUV से 355 किलो चांदी बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग पौने 3 करोड़ बताई जा रही है। चांदी स्पेशल पैकेट्स में भरकर आगरा से रायपुर लाई गई थी। जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की टीम जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर राज्य में अवैध परिवहन को रोकने के लिए सख्त अभियान चला रही है, जिससे आए दिन तस्करों को पकड़ा जा रहा है।

आगरा के रहने वाले हैं सभी आरोपी

इस मामले में शामिल तीनों आरोपी मूल रूप से आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां सदर बाजार में कुछ लोग बाहर से चांदी लेकर पहुंचे हैं। जिसके बाद घेराबंदी कर संदिग्ध कार की चेकिंग की गई तो उसमें 355 किलो चांदी बरामद हुई।

चांदी जब्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

पकड़े गए तीनों आरोपी जिनका नाम संजय अग्रवाल, नाहर सिंह और रामकुमार सिंह है। पुलिस चेकिंग के दौरान जब इनसे चांदी से संबंधित कागजात मांगे गए तो वे कुछ नहीं दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने बरामद चांदी को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ