हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जन चौपाल में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

Chhattisgarh News: पंडरिया से भाजपा विधायक भावना बोहरा ने अपने भाजपा विधायक कार्यालय में जन चौपाल लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनकर जल्द से जल्द निदान करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
MLA Bhawna Bohra

Chhattisgarh News: प्रदेश की सरकार विकास के लिए लगातार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार के नेतृत्व में आम लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अंतर्गत विधानसभा पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जन चौपाल लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश अफसरों को दिए।

उनकी जनचौपाल में तकरीबन 100 से अधिक आवेदनों का तुरंत निराकरण किया गया। विधायक ने लोगों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए अलग-अलग गांवों में विधायक कार्यालय भी खोला है। जिसमें हर रोज लोग छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर लोग पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Cabinet Meeting: कब होगा मुख्यमंत्री कैबिनेट का विस्तार? स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

विज्ञापन

लोगों को विधायक से है बड़ी उम्मीदें 

पंडरिया क्षेत्र की जनता को विधायक भावना बोहरा से बहुत उम्मीदें हैं। जिस कारण से विधायक के कार्यालय और कार्यक्रम में रोजाना सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते हैं। इस पहल के माध्यम से विधायक ने जनता के लिए एक प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें-  जनदर्शन में दिव्यांगों से मिल भावुक हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, सभी को भेंट की ट्राइसाइकिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola