जनदर्शन में दिव्यांगों से मिल भावुक हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, सभी को भेंट की ट्राइसाइकिल

CM Vishnudev Sai Gets Emotional in Jandarshan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सीएम हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां वह दिव्यांग लोगों से मिल कर भावुक हो गए।

CM Vishnudev Sai Gets Emotional in Jandarshan

CM Vishnudev Sai Gets Emotional in Jandarshan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने सरल स्वाभाव के लिए जनता के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसे में उन्होंने प्रदेश के लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत सीएम साय हर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में बड़ी संख्या में राज्य के लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनकर उसका समाधान करते हैं। आज भी उनके मुख्यमंत्री आवास पर जनदर्शन कार्यक्रम का आयेजन किया गया है। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन में आए दिव्यांग लोगों से मिले और भावुक हो गए। सीएम साय ने इन दिव्यांग लोगों को ट्राइसाइकिल जैसे सहायक उपकरण बांटे हैं।

विज्ञापन

जनदर्शन को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह

इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने श्रम विभाग की अलग-अलग योजनाओं के तहत 12 हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक दिया। इस दौरान जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, यहां रिमझिम बारिश होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जनदर्शन में पहुंचे थे। इस दौरान सीएम साय ने न्यूजीलैंड के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीता के माता-पिता से भी मुलाकात की और उनका आभार जताया है।

विज्ञापन

सीएम विष्णुदेव साय ने की मदद

रीता देवी के माता-पिता कि उन्होंने अपनी बेटी को न्यूज़ीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल करने के लिए पैसों की जरुरत थी। इसके लिए उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय से कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मुलाकात की और आर्थिक सहायता की मांग की थी। उनकी इस मांग सीएम विष्णुदेव साय ने स्वीकार किया और तत्काल चार लाख रुपये की सहायता राशि को मंजूर किया। इस राशि से रीता न्यूज़ीलैंड पहुंची और वहां सिल्वर मेडल देश के लिए जीता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ