छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांकेर में ढेर किए 3 नक्सली, SP बोले- वारदात करने की फिराक में घूम रहे थे तीनों

Chhattisgarh Police Encounter 3 Naxalites: कांकेर जिले में पुलिस ने नक्सलियों के साथ एक मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया है। एसपी कल्याण एलेसेला ने बताया कि इस मुठभेड़ में पुलिस की टीम पूरी तरह सुरक्षित है।

Chhattisgarh Police Encounter 3 Naxalites

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 3 नक्सलियों मार गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

पुलिस और सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 3 नक्सलियों के शव को बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोयलीबेड़ा इलाके में नक्सलियों का जमावड़ा लग रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स तलाशी करनी शुरू कर दी। इस तलाशी के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की टीम पूरी तरह सुरक्षित है। इस बात की पुष्टि खुद एसपी कल्याण एलेसेला ने की है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि यह 3 नक्सली कोई वारदात करने की फिराक में घूम रहे हों।

विज्ञापन

बुरकलंका गांव के पास मुठभेड़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते ही जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के एक्टिविटी की जानकारी मिलने पर DRG के जवानों की टीम को वहां के लिए रवाना किया गया था। तलाशी के दौरान जैसे ही सुरक्षाबल के जवान बुरकलंका गांव के पास पहुंचे, उसी वक्त नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।

4 नक्सली गिरफ्तार

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हुए नक्सलियों की पहचान गोविन्द वट्टी, फागूराम पोयाम, गुट्टा उद्दे और जयसिंह मुडामी के रूप में हुई है। यह नक्सली कुटरू थाना क्षेत्र में पोनडवाया गांव के आसपास के इलाकों में काफी एक्टिव थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ