छत्तीसगढ़ CM विष्णदेव साय का ऐलान, बोले- विकसित भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को प्रदेश तैयार

Chhattisgarh CM Vishndev Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ संकल्प यात्रा को लेकर कहा कि राज्य सरकार पीएम की गारंटी के साथ छत्तीसगढ़ को विकसित बनाएगी।

Chhattisgarh CM Vishndev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय

Chhattisgarh CM Vishndev Sai: मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के अंदर विकास कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। बीते दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ संकल्प यात्रा शुरू की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्य परियोजनाओं की सौगात दी। इसके लिए सीएम साय ने प्रधानमंत्री को प्रदेश की तरफ से आभार प्रगट किया और कहा कि राज्य सरकार पीएम की गारंटी के साथ छत्तीसगढ़ को विकसित बनाएगी।

विज्ञापन

‘पीएम मोदी की गारंटी’ की गारंटी पर काम 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रति पीएम मोदी का स्नेह किसी से छिपा नहीं है। सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता को पूरा विश्वास है। राज्य सरकार पीएम की गारंटी पर तेजी से काम कर रही हैं, इसी के साथ सरकार छत्तीसगढ़ को विकसित बनाएगी। सीएम साय ने बताया कि राज्य में 18 लाख से अधिक बेघर लोगों के आवास स्वीकृत हो गई। वहीं, सरकार ने किसानों को धान कीमस 3,100 रुपये देने का वादा भी पूरा किया। इसके अलावा प्रदेश के किसानों को 2 साल की बोनस राशि भी दी गई।

विज्ञापन

‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ संकल्प यात्रा

सीएम साय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हो गई, इसके साथ ही कदम से कदम मिलाने के लिए छत्तीसगढ़ भी तैयार है। राज्य की 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा योजनाओं के तहत PVGT लोगों के 366 बसाहटों में रोड पहुंचाए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ