Chhattisgarh Finance Minister OP Choudhary: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य विकास के तहत प्रदेश में तेजी के निमार्ण कार्य भी किया जा रहा है। इसी के तहत रायगढ़ में नालंदा परिसर के निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए रायगढ़ नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42.56 करोड़ के मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (MoU) साइन किया है। हाल ही में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी नालंदा परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई पीढ़ी के विकास और रायगढ़ को एजुकेशन हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
राज्य सरकार का सपना
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना राज्य सरकार का सपना है। इस सपने को पूरा करने में सबसे बड़ा योगदान आने वाली पीढ़ी का होगा। वहीं नालंदा परिसर इस काम में नई पीढ़ी को मजबूत करने के लिए बुनियाद तैयार करने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी के सहयोग से नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर को मंजूरी दे दी गई है। इस दौरान उन्होंने ज्ञान आधारित समाज के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि आने वाला भविष्य ज्ञान पर ही आधारित होगा।
यह भी पढ़ें:‘छत्तीसगढ़ में PM मोदी की हर गारंटी पूरी कर रही विष्णुदेव साय सरकार’, डिप्टी CM अरुण साव का दावा
22 नालंदा परिसर निर्माण को मंजूरी
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि जब से रायपुर में नालन्दा परिसर बना तब से ही वहां पूरे शहर के छात्र-छात्राएं वहां पढ़ने आते हैं। इसमें से कई छात्र UPSC और स्टेट PSC में मेंस और इंटरव्यू तक पहुंचे होते हैं। इसके अलावा दूसरे बाकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी भी आते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 22 नालंदा परिसर निर्माण को मंजूरी दी गई है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines