छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास में जुटी साय सरकार, केंद्रीय वित्त आयोग का दौरा कर रहे डिप्टी सीएम

CG Deputy CM Arun Sao Visit Central Finance Commission: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव इन दिनों केंद्रीय वित्त आयोग के दौरे पर हैं।

CG Deputy CM Arun Sao Visit Central Finance Commission
विज्ञापन

CG Deputy CM Arun Sao Visit Central Finance Commission: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार राज्य के आर्थिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम विष्णुदेव साय का मानना है कि कोई भी प्रदेश आर्थिक मजबूती के बिना विकास नहीं कर सकता है। इसी सिलसिले में प्रदेश डिप्टी सीएम अरूण साव केंद्रीय वित्त आयोग का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम अरूण साव कई मामलों पर खुलकर बात की है, साथ ही कई सवालों के जवाब भी दिए हैं।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम का केंद्रीय वित्त आयोग दौरा

सबसे पहले डिप्टी सीएम अरूण साव ने केंद्रीय वित्त आयोग के दौरे पर बात करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त आयोग के जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग विभागों से विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वित्त आयोग के जरिए ही प्रदेश के विकास के लिए योजनाओं को राशि मिलती है। छत्तीसगढ़ को वित्त आयोग के द्वारा काफी बड़ा लाभ होगा। यहां योजना बनाने के लिए सभी के सुझाव लिए जाएंगे। वित्त आयोग किस मापदंड पर राशि देती है, यह सुनिश्चित करना हमारा काम होगा।

कांग्रेस के मैराथन बैठक पर डिप्टी सीएम का पलटवार

इसके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के मैराथन बैठक में हुई दक्षिण विधानसभा की चर्चा पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भी कॉन्फिडेंट थी। लेकिन जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता अब नहीं बची है।
कांग्रेस के 5 साल के अत्याचार अनाचार को जनता भूली नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने पिछले 5 साल के कार्यकाल को याद रखना चाहिए। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार राज्य की जनता के इच्छा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ