CG Deputy CM Arun Sao Targets Priyanka Gandhi: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार जहां प्रदेश औद्योगिक विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। वहीं प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पूरे राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन को लेकर इस दिनों भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कोलकाता घटना को लेकर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो घटना हुई उससे पूरा देश उबल रहा है। ऐसे में वहां लड़की हूं लड़ सकती हूं कहीं नहीं दिख रही हैं।
प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
कांग्रेस पर वार करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किस तरह की घटनाएं घटी, जनता उसे अभी तक भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने में लगी है। कांग्रेस राज्य में अराजकता फैलाने में लगी हुई है। हमारी सरकार कांग्रेस के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। राज्य में कानून व्यवस्था और पुख्ता होगी। इसी के साथ उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो घटना हुई उससे पूरा देश उबल रहा है। ऐसे में वहां लड़की हूं लड़ सकती हूं कहीं नहीं दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘स्वाभिमानी और स्वावलंबी युवाओं से ग्लोबल पावर बनेगा भारत’, कार्यक्रम में बोले छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री
दीपक बैज के बयान पर पलटवार
पीसीसी चीफ दीपक बैज के ‘भाजपा हमारी सरकार की फोटोकॉपी कर रही है’ वाले बयान पर भी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भ्रम है कि छत्तीसगढ़ में गेड़ी और हरेली का आविष्कार उन्होंने किया है। भाजपा परंपरा को निभाने का काम कर रही है। वो कांग्रेस हैं जो फोटोकॉपी वाला काम कर रही है। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि कल सीएम निवास में तीज पोला तिहार मनाया जाएगा।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines