1 अप्रैल को नहीं तो कब आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त, CM साय ने दिया जवाब

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त देने का समय आ रहा है। प्रदेश की महिलाओं के खाते में योजना के पैसे 1 अप्रैल को नहीं बल्कि 2 या 3 तारीख को आएंगे।

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय

विज्ञापन

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णदेव साय द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त मार्च महीने में महिलाओं के खाते में डाली गई थी। पिछले कुछ दिनों से महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त को लेकर भ्रमक खबरें आ रही थीं। अब उन सभी खबरों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय रोक लगाते हुए बता दिया है कि आखिर महिलाओं को महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त कब मिलेगी।

विज्ञापन

सीएम विष्णुदेव साय का ऐलान

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त देने का समय आ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले ऐलान किया गया था कि योजना की दूसरी किस्त 1 अप्रैल को आएगी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता। क्योंकि 1 अप्रैल को वितीय वर्ष खत्म जाता है। ऐसे में इस दिन वितीय संस्थानों पर छुट्टी रहती है। इसलिए प्रदेश की महिलाओं के खाते में योजना के पैसे 1 अप्रैल को नहीं बल्कि 2 या 3 तारीख को आएंगे।

विज्ञापन

महतारी वंदन योजना का किसे मिलेगा लाभ

बता दें कि पिछली बार प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को मिला था महतारी वंदन का लाभ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 655 करोड़ रुपये जारी किया था। मालूम हो कि इस योजना का लाभ शादीशुदा महिलाओं को मिलता है। योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने इन महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपये डीबीटी के माध्यम से डालती हैं। बताएं कि इन दिनों सीएम विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ