हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'दोषी कितना ही बड़ा क्यों न हो बख्शा नहीं जाएगा', राहुल गांधी के X पोस्ट पर बरसे छत्तीसगढ़ CM साय

CM Vishnudev Sai Lashes Out Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को विहंगम योग संत समाज के स्वर्वेद शताब्दी समारोह में शामिल हुए। यहां सीएम साय राहुल गांधी के X पोस्ट पर जमकर बरसे।

विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Lashes Out Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विहंगम योग संत समाज के स्वर्वेद शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि विहंगम योग समाज की काफी तारीफ की। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार भी किया है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के X पोस्ट पर भी जमकर बरसे हैं।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम साय

राहुल गांधी के X पोस्ट पर वार करते हुए सीएम साय ने कहा कि जो भी दोषीदार हैं जो भी अपराधी है, उनपर कार्रवाई तो निश्चित होगी। ED की भी जांच होगी और बाकी जांच एजेंसियों की तरफ से भी कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ में लगातार ये कार्रवाई हो भी रही है। दोषीदार कितने भी बड़े क्यों न हो बख्से नहीं जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस के नेता कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम साय ने कहा कि राम मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार करके कांग्रेस ने बड़ा पाप किया है। किसी का निमंत्रण नहीं ठुकराना चाहिए। कार्यक्रम में जाए, नहीं जाए व्यक्ति पर निर्भर करता है। यह बहुत गलत बात है, हम इसकी निंदा करते है। इस दौरान उन्होंने मिनी उद्योग से होनी वाली मीटिंग को लेकर बात करते हुए कहा कि सरकार लगातार संपर्क में है जल्द सामाधान निकलेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के मिशन में छत्तीसगढ़ करेगा सहयोग’, कार्यक्रम में बोले CM विष्णुदेव साय

राहुल गांधी का X पोस्ट

बता दें कि, राहुल गांधी ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर ED की जांच को लेकर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के ‘अंदरूनी सूत्रों’ ने मुझे बताया है कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। खुले हाथों से इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से…। सीएम साय राहुल गांधी के इसी पोस्ट का जवाब दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola