'2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के मिशन में छत्तीसगढ़ करेगा सहयोग', कार्यक्रम में बोले CM विष्णुदेव साय

CM Vishnudev Sai Visit Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर प्रवास पर गुंडाधुर कृषि कॉलेज कुम्हरावंड में आयोजित महिला सम्मेलन शामिल हुए।

CM Vishnudev Sai Visit Jagdalpur

CM Vishnudev Sai Visit Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों अपने विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में लगे हुए हैं। इसके लिए साय सरकार बड़े अधिकारियों के साथ विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। सीएम साय गुरुवार को जगदलपुर प्रवास पर गुंडाधुर कृषि कॉलेज कुम्हरावंड में आयोजित महिला सम्मेलन शामिल हुए। इस दौरान महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त के पैसे 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए हैं।

विज्ञापन

सीएम साय का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह ही छत्तीसगढ़ की सरकार भी पूरी तरह से गरीबो के कल्याण, विकास और खुशहाली के लिए समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी की गांरटी के तहत गांव के गरीब, किसान, महिला, युवा आदिवासी पिछड़े सभी वर्ग को आगे बड़ाने के लिए योजना चलाई जा रही है। सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार कार्यभार संभालते के बाद कैबिनट की पहली बैठक में प्रदेश के 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों को पक्का मकान बनवाने की मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

2047 तक भारत विकसित

सीए साय ने कहा कि साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के मिशन में छत्तीसगढ़ केन्द्र की मोदी सरकार का भरपूर सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने अपने दिल्ली दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में रेल सड़क परियोजनाओं के विस्तार पर केन्द्रीय मंत्रियों से चर्चा की है। सीएम सायने बताया कि पिछले काफी समय से लंबित पड़े जगदलपुर-रावघाट रेल प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए भी सकारात्मक चर्चा की गई है। इसके साथ ही कवर्धा से सुकमा तक नए नेशनल हाइवें की मांग भी केन्द्र सरकार से की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ