छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने व्हाइट कोट सेरेमनी में याद किए पुराने दिन; बोले- लोग मेरे घर को मिनी एम्स कहते थे

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मेडिकल साइंस युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने के साथ ही लोगों की स्वास्थ्य बेहतर करने का मौका भी देता है।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai (26)
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल हुए है। यहां कॉलेज के डीन डॉ. कुंदन ई. गेडाम ने MBBS में एंट्री कर रहे छात्र-छात्राओं को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाई। सेरेमनी को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि MBBS के छात्रों को मरीजों की सेवा के इस कार्य से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने के साथ ही लोगों की स्वास्थ्य बेहतर करने का मौका भी देता है।

विज्ञापन

‘लोग मेरे घर को मिनी एम्स कहते थे’

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह सांसद थे, उस दौरान उन्हें दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में रहने के लिए आवास दिया गया था। इस समय वह अवास छत्तीसगढ़ के मरीजों के परिजनों के लिए दूसरा घर था। इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले मरीज वहीं रहकर अपना इलाज करवाते थे। उन्होंने बताया कि अक्सर इसकी वजह से लोग उनके घर को मिनी एम्स कहते थे। लेकिन उन्हें इससे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उन्हें मरीजों की सेवा करना सबसे ज्यादा पसंद था। इस काम से उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि मिलती है।

‘धरती पर जीवन सबसे अमूल्य निधि’

सीएम विष्णुदेव साय ने मेडिकल साइंस की पढ़ाई करने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस धरती पर जीवन सबसे अमूल्य निधि है। मेडिकल साइंस के युवा अच्छे इलाज से लोगों को संजीवनी प्रदान करते हैं। इसलिए डॉक्टर को लोग भगवान की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी पूरे सेवाभाव के साथ अपना काम करें। इस काम से जो दुआएं मिलेंगी, उससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

विज्ञापन

अंबेडकर अस्पताल का विस्तार

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने अंबेडकर अस्पताल के विस्तार और 700 बेड अस्पताल के निर्माण के लिए 231 करोड़ रुपये जारी किए है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर अस्पताल में नए भवन बनने के बाद इसकी क्षमता 2 हजार मरीजों की हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में MBBS के साथ ही पीजी की सीट बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्रीरोग तथा चर्मरोग की पीजी सीट शुरू करने के फैसले बारे में बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ