छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल और कांग्रेस पर साधा निधाना, बोले- पार्टी का बाय बाय हो रहा

CM Vishnudev Sai Targets Congress and Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर से पूर्व सीएम भुपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

CM Vishnudev Sai Targets Congress and Bhupesh Baghel

सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और भूपेश बधेल पर साधा निशाना

विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Targets Congress and Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार प्रसार और प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाने को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम साय लगातार चुनावी सभा और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इन जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम साय कई बार कांग्रेस और पूर्व सीएम भुपेश बघेल पर हमला करते हुए दिखाई है। उनका ऐसा ही एक रूप महासमुंद की एक रैली में देखने को मिला, जहां उन्होंने एक बार फिर भुपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन

भुपेश बघेल पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भुपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भुपेश बघेल के ऊपर महादेव सट्टा एप को लगातार चलाने के लिए 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा। इतना ही नहीं उनके खिलाफ तो FIR तक दर्ज हुई है। कांग्रेस सरकार ने 18 लाख गरीबों के आवास का पैसा खो दिया। इससे राज्य के गरीबों का घर अधूरा रह गया। इसके साथ ही सीएम साय ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने कोयला, शराब, रेत, जमीन हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया है।

कांग्रेस का हो रहा बाय बाय 

इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ‘पीएम मोदी की गारंटी’ को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। राज्य में मोदी की गारंटी के सारे काम सांय-सांय कर पूरे हो रहे हैं। इसी के साथ कांग्रेस का प्रदेश से बाय-बाय हो रहा है। पूरी कांग्रेस पार्टी में इन दिनों भगदड़ मची हुई है, कांग्रेस के नेता एक-एक कर पार्टी छोड़कर जा रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ