रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक करीब 2659 कैम्प लगाए जा चुके हैं। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की झुग्गी बहुल बस्तियों में रहने वाली 2 लाख 128 महिलाओं एवं बालिकाओं का उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है।

विज्ञापन

निःशुल्क जांच एवं इलाज

बता दें, कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा यह योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और महिला स्टॉफ की टीम पहुंचकर जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क जांच एवं इलाज करती है। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा 43 हजार से ज्यादा महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया तथा 1 लाख 88 हजार 762 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई।

विज्ञापन

गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को मिल रहा लाभ

पहले गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली तथा मेहनत मजदूरी करने वाली ऐसी महिलाएं जो समय की कमी या अन्य कई कारणों से अपना इलाज नहीं करा पा रही थी परन्तु अब दाई-दीदी क्लीनिक से उन्हें इलाज की सुविधा घर के पास ही महिला चिकित्सकों और चिकित्सा स्टॉफ के माध्यम से मिल रही है और अब वे अपना इलाज बिना संकोच के महिला स्टॉफ के माध्यम से करा पा रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ