Riya Philip Success Story: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की लड़की ने लाल आतंक और गरीबी को मात देकर सक्सेस का झंडा लहराया है। सुकमा में रहने वाले बस ड्राइवर की बेटी को लंदन के सरकारी अस्पताल में जॉब मिली है।
जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित दोरनापाल की रहने वाली रिया फिलिप ने सफलता की नई कहानी गढ़ते हुए लाल आतंक के डर और भीषण गरीबी को पार कर लिया। रिया को लंदन के एक सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी मिली है। रिया की उपलब्धि ने न केवल उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को गर्व से भर दिया है, बल्कि दूसरों को भी ऐसे ही सपने देखने के लिए प्रेरित किया है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – No Confidence Motion: कांग्रेस ने मणिपुर पर सरकार को घेरा, किरेन रिजिजू ने I.N.D.I.A पर कसा तंज
प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं रिया की मां
रिया की मां शोली फिलिप एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं जबकि उनके पिता रितेश फिलिप उसी स्कूल में बस ड्राइवर हैं।जानकारी के मुताबिक, पहले रिया का परिवार दुब्बाटोटा गांव में रहता था। बाद में वे नक्सलियों के डर से दोरनापाल चले गए। बेहद तंगी में होने के बावजूद, शोली और रमेश ने अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा सुनिश्चित करने में अपना सब कुछ लगा दिया।
यह महसूस करते हुए कि उनके बच्चे अपनी पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं, दंपति ने उन्हें बेहतर जीवन और भविष्य की तलाश में खुद को धकेलने का फैसला किया। रिया के पिता ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि हाई स्कूल की शिक्षा के सपने के साथ, रिया जगदलपुर चली गई और उसके बाद नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए बेंगलुरु चली गई। उसने दो साल तक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में सेवा की। आख़िरकार रिया को लंदन से नौकरी का ऑफर मिला।
21 लाख रुपये है रिया का सलाना पैकेज
उन्होंने कहा कि यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के लिए उनकी 3 लाख रुपये की आवश्यकता को पूरा करने के लिए, हमें अपना घर गिरवी रखना पड़ा। उनके पिता ने आगे बताया कि अब उसके पास 21 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज वाली नौकरी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines