रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी के सीनियर विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया है। वे लंबे वक्त से बिमार चल रहे थे। विधायक भसीन 76 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। विधायक ने गुरुवार रात 2 बजकर 44 मिनट पर अंतिम सांस ली।

विद्यारतन भसीन को यूरिनल इंफेक्शन की समस्या के चलते दो महीने पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक का अंतिम संस्कार भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में शुक्रवार को किया जाएगा। उनके निधन से शहर और भाजपा संगठन में शोक की लहर है।

विज्ञापन

विद्यारतन भसीन पहली बार साल 2013 में विधायक बने थे। इसके पहले वर्ष 1984 में भाजपा के जिला महामंत्री बने। 1995 में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2006 में भिलाई नगर निगम के महापौर बने। 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की लहर के बाद भी दुर्ग संभाग में भाजपा का एक मात्र विधायक विद्यारतन भसीन ने वैशालीनगर विधानसभा सीट को बचाए रखी। कांग्रेस प्रत्याशी बदरुद्दीन कुरैशी को 18080 वोट से हराया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ