BJP MLA Ajay Chandrakar Targets Congress: छत्तीसगढ़ में इन दिनों राधिका खेड़ा विवाद मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी गर्मी बढ़ गई है। लगातार प्रदेश के भाजपा नेताओं की तरफ से राधिका खेड़ा विवाद कांग्रेस को घेरा जा रहा है। इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम तक ने कांग्रेस की आलोचना की है। हालांकि, राधिका खेड़ा मामले में कांग्रेस पार्टी ने जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस की इस जांच पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस की जांच सिर्फ एक औपचारिकता है। राधिका खेड़ा इतनी असुरक्षित हो गई है कि वह पीसीसी चीफ के पास अपनी मां के साथ जा रही हैं।
राधिका खेड़ा मामले पर भाजपा विधायक का तंज
राधिका खेड़ा विवाद मामले में जांच को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेसियों ने एक महिला के साथ अपमानजनक व्यवहार किया है। इस घटना के बाद से राधिका खेड़ा इतनी असुरक्षित हो गई हैं कि वह पीसीसी चीफ के पास जाने के लिए अपनी मां को लेकर गई। यह कांग्रेस की संस्कारहीनता है, महिलाओं के साथ कैसे व्यवहार करें यह कांग्रेस को पता ही नहीं है। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘आपने मौका दिया तो, कोरिया में विकास की गारंटी मेरी’ भाजपा प्रत्याशी का जनता से सीधा संवाद
कांग्रेस पर भाजपा का वार
इसके साथ ही अजय चंद्राकर ने चरणदास महंत के ‘मोदी, शाह 10वीं पास हमें क्या संविधान सिखाएंगे’ वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह संतुलित बोलने वाले आदमी हैं, लेकिन अब वह असंतुलित बोल रहे हैं। इसके पीछे कहीं न कहीं कोई कारण है। मुझे ऐसा लगता हैं कि उन्होंने भाभी जी को चुनाव लड़ाकर कोई गलती की है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के प्रधानमंत्री को कलाकार कहने पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रधानमंत्री के लिए लगातार भाषा का स्तर गिरता जा रहा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद के लिए सड़क छाप पद की तरह भाषा का उपयोग करने लगे हैं। इसके अलावा पूरी कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines