रायपुर: उरला इलाके में एक मजदूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके दो बेटे खेलते-खेलते तालाब में डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। तालाब घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। पुलिस के मुताबिक न्यू राजेंद्र नगर तालाब के पास ही संतोष यादव अपनी पत्नी व दो बेटे आयुष सिंह यादव (6) और आदर्श (4) रहते हैं। उनका मकान तालाब से करीब 50 मीटर दूर है।
आयुष और आदर्श घर के बाहर खेल रहे थे
बुधवार की सुबह करीब 8 बजे आयुष और आदर्श घर के बाहर खेल रहे थे और उनकी मां प्रतिमा बर्तन धो रही थी। बर्तन धोने के बाद जैसे ही वह बाहर निकली। दोनों बालक घर के सामने नहीं थे। मां ने उनको ढूंढना शुरू किया। मोहल्ले वालों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन आसपास के इलाके में बच्चों की तलाश करने लगे। दोनों बालक नहीं मिले, तो सुबह करीब 11 बजे उरला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पूछताछ में कुछ लोगों ने तालाब के पास बच्चों के खेलते देखा था। इसके बाद बालकों के तालाब में डूबने की आशंका में उनकी तलाश शुरू हुई। गोताखोरों की मदद से दोपहर करीब डेढ़ बजे तालाब में दोनों बालकों का शव मिला। उसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
खेलते-खेलते पहुंच गए थे तालाब
आशंका जताई जा रही है कि बालक खेलते-खेलते तालाब में डूब गए थे। तालाब में सर्चिंग के दौरान जैसे ही एक बालक का शव मिला, उसके जिंदा होने की उम्मीद में उसे लेकर उरला टीआई बृजेश कुशवाहा एंबुलेंस की ओर दौड़े। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। इस बीच दूसरे बालक का शव भी मिल गया। उसे भी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बालकों के शव देखकर उनके मां-बाप कुछ देर के लिए बेसुध हो गए थे। उरला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines