Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

CG: नक्सलियों का तांडव जारी, पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण का रेत दिया गला

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का तांडव जारी है। यहां पुलिस मुखबिरी के शक के चलते ग्रामीण की हत्या कर दी। यहां धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया गया। दरअसल, नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार रात को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। हत्या […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Aug 27, 2022 15:09
नारायणपुर
नारायणपुर

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का तांडव जारी है। यहां पुलिस मुखबिरी के शक के चलते ग्रामीण की हत्या कर दी। यहां धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया गया।

दरअसल, नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार रात को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद गांव के समीप शव को फेंक दिया है। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर फरसगांव थाना में सूचना दी गई है।

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार 10-12 हथियार बंद नक्सलियों ने ग्रामीण रामलाल पोटाई को 27 अगस्त की रात में घर से अपहरण कर लिया था। नक्सलियों ने फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कड़हागांव के एक ग्रामीण रामलाल पोटाई की बीती रात धारदार हथियार से हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मृतक पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद गांव के समीप शव को फेंक दिया है। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर फरसगांव थाना में सूचना दी गई। फिलहाल फरसगांव से थाना प्रभारी के साथ जवानों का दल रवाना हुआ है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2022 03:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.