Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Chhattisgarh: नक्सलियों ने मुख्य बाजार में लगाए बैनर, इलाके में फैली दहशत

भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र कोयलीबेड़ा में मुख्य बाजार में नक्सलियों ने बैनर लगाकर मानवाधिकार कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे अत्याचार का विरोध करने की आम जनता से अपील की है। नक्सलियों के मुख्य बाजार में बैनर लगाए जाने […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Aug 31, 2022 16:00
नक्सल
नक्सल

भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र कोयलीबेड़ा में मुख्य बाजार में नक्सलियों ने बैनर लगाकर मानवाधिकार कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे अत्याचार का विरोध करने की आम जनता से अपील की है।

नक्सलियों के मुख्य बाजार में बैनर लगाए जाने से कोयली बेड़ा के निवासियों में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना पर कोयलीबेड़ा थाना पुलिस ने सभी बैनरों को जब्त करने के साथ बैनर लगाने वालों की पतासाजी शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

थाना प्रभारी चाणक्य नाग ने बताया कि बैनर नक्सलियों ने लगाए हैं या किसी शरारती तत्व की करतूत है, इस संबंध में जांच जारी है। हालांकि, सभी बैनरों को जब्त कर लिया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2022 04:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.