रायगढ़: शक की सीलन अच्छे-अच्छे रिश्तों की मजबूत दीवारों में दरार पैदा कर देती है। कई बार इसके चलते विवाद खड़े हो जाते है और लोगों की हत्या भी कर दी जाती है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर एक प्रेमी ने गैर मर्द के साथ संबंध के शक में प्रेमिका की हत्या कर दी और शव घर के पीछे गाढ़ दिया।
इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट पर जब पुलिस ने जांच की तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को जमीन के अंदर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे गौतम अडाणी, 60 मिनट तक हुई बातचीत
3 वर्ष से रह रहे थे साथ, फिर अचानक आई रिश्तों में दरार
दरअसल, ये घटना रायगढ़ जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जहां कांति देवी नाम की एक महिला अपने पति को छोड़कर मांझापार निवासी अजय यादव के साथ लिव-इन में रह रही थी। कांति के गैर व्यक्तियों से मिलना-जुलना और बातें करना उसके प्रेमी को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। हत्या के तीन दिन पहले इसी तरह का विवाद हुआ था। जब अजय किसी काम से अपने गांव गया था। जब वह वापस लौटा तो उसने कांति को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ देखा और उसे अवैध संबंधों का शक हुआ, लिहाजा उसने कांति को मौत के घाट उतार दिया।
घर के पीछे दफना दिया था शव
विवाद के दौरान पहले तो अजय ने कांति को जोरदार थप्पड़ जड़े फिर मारपीट शुरू कर दी। लिहाजा कांति बेहोश हो गई। कांति के बेहोश होने के बाद अजय मौके से गुस्से में चला गया। अगले दिन जब वह वापस घर पहुंचा तो कांति की जान निकल चुकी थी। पकड़े जाने के डर से अजय ने शव को बड़ी चालाकी से अपने घर के पीछे ही दफना दिया।
अभी पढ़ें – Gujarat riots: तीस्ता सीतलवाड़, संजीव भट्ट और श्रीकुमार के खिलाफ SIT ने दायर की चार्जशीट
आरोपी अजय ऐसे हुआ गिरफ्तार
कांति के गायब हो जाने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने अजय के घर पर तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस को घर के पीछे पौधों की जड़ के पास मृतका के पैर दिखे, लिहाजा वहां के पौधे उखड़वाकर खुदाई की गई तो मृतका का शव बरामद हुआ। अब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिर आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी गई, बाद में उसे कुनकुरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
5 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
7 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines