महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे गौतम अडाणी, 60 मिनट तक हुई बातचीत

Gautam Adani meets Uddhav Thackeray

मुंबई: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात की। बैठक दोपहर करीब तीन बजे मातोश्री में हुई। बैठक के दौरान क्या दोनों लोगों के बीच क्या बातचीत हुई, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, इस बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

बता दें कि गौतम अडाणी और उद्धव ठाकरे की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य के तीन मंत्रियों उद्योग मंत्री उदय सामंत, बंदरगाह मंत्री दादाजी भूसे और बागवानी मंत्री संदीपन भुमरे के साथ दिल्ली में हैं। महाराष्ट्र में राजमार्गों पर काम को लेकर बुधवार शाम महाराष्ट्र का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेगा।

शिंदे खेमे के सूत्रों के मुताबिक, सामंत को दिल्ली में रहने के लिए कहा गया है और रात में महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कुछ घटनाक्रम हो सकता है। महाराष्ट्र के एक सीनियर मंत्री ने कहा, ‘आज शाम दिल्ली से बड़ी घोषणा होने की संभावना है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट एक ही समय में शिवाजी पार्क मैदान में दशहरा रैली आयोजित करने के अधिकार के लिए होड़ कर रहे हैं। दोनों गुटों ने बैक अप के रूप में दशहरा रैली के लिए अलग-अलग बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) प्रदर्शनी मैदान के लिए भी आवेदन किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ