हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhattisgarh: सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 24 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक चलाने वाले सटोरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के एक्शन में आने के बाद सटोरियों पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। इस पर पुलिस ने खुर्सीपार, भिलाई तीन,जामुल छावनी, भिलाई नगर, मोहन नगर, नेवई एरिया में दबिश देकर 24 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

अभी पढ़ें – MP: पुलिस के हाथ लगा एक ऐसा गैंग जो करता था बाइक के साइलेंसर की चोरी , 5 आरोपी गिरफ्तार

ये हैं पकड़े गए 24 आरोपी

इसमें थाना दुर्ग वाहीद खान बांसपारा दुर्ग, संदीप यादव शिवपारा दुर्ग, रिंकू सेन हटरी बाजार दुर्ग, रोहित कुमार तितुरडीह दुर्ग, विवेक मदामें ओम नगर उरला, छावनी संजय चैधरी जोन 01 खुर्सीपार, मुकेश शर्मा शंकर नगर छावनी, राजकुमार निषाद छावनी बस्ती, ललित महिलांग शंकर नगर छावनी, संजय पटवा केम्प 02 छावनी, सुनील प्रसाद राजीव नगर छावनी, गोविंद विश्वकर्मा गौतम नगर खुर्सीपार, रिंकू गुप्ता राजीव नगर जामुल।

विज्ञापन

अभिलाष चैधरी केम्प 2 भिलाई, विजय देशलहरे बजरंगपारा जामुल, केवल जोशी लेबर केम्प जामुल, अभिषेक कुमार प्रसाद जोन 2 खुर्सीपार, राहुल चैहान पावर हाऊस भिलाई, भिलाई नगर क्षेत्रातर्गत संजय गिरी माया नगर रूआबंधा भिलाई, दीपक कुमार आदर्श पारा टंकी मरोदा भिलाई, गौतम पाल स्टेशन मरोदा नेवई।

अभी पढ़ें – Rajasthan Political Crisis: शिव विधायक अमीन खान ने अशोक गहलोत को बताया कांग्रेस का सच्चा सिपाही

विज्ञापन

शिमास सिद्धीकी बजरंग चौक टंकी मरोदा, सौरभ कोटारे आजाद चैक रूआबांधा बस्ती, राज बांधे प्रगति नगर रिसाली ऑनलाइन सट्टा महादेव पैनल के लिए का काम कर रहे थे।

पुलिस के हाथ लगा हजारों का लेखा जोखा 

पूछताछ में सटोरियों ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे कारोबार में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 हज़ार 320 रुपये सट्टा कारोबार का लेखा-जोखा, केल्कुलेटर बरामद किया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola