Rajasthan Political Crisis: शिव विधायक अमीन खान ने अशोक गहलोत को बताया कांग्रेस का सच्चा सिपाही

Shiv MLA Amin Khan

शिव विधायक अमीन खान ने गहलोत को बताया कांग्रेस का सच्चा सिपाही

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में बीते 24 घंटो से पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है। अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने हाईकमान की ओर से नए सीएम चेहरा चुनने के लिए भेंजे ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन से मिलने से मना कर दिया। इस बीच सीनियर विधायक अमीन खान का बगावती सुर वाला वीडियो सामने आया है। विधायक ने वीडियो में कहा कि हम पैसों से बिकने वाले नेतृत्व को स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि धारीवाल के आवास पर कल हुई विधायकाें की बैठक में शिव विधायक अमीन खान का बोलते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कहा- हम आलाकमान का सम्मान करते हैं। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है हम कांग्रेस की इज्जत बचा कर रखें। राज्य में राज्य सभा सांसद बनने के लिए काबिल आदमी थे, लेकिन फिर भी हमने आलाकमान के कहने पर राज्यसभा के लिए बाहर से आए उम्मीदवारों को दिल से वोट देकर जीता कर भेजे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आलाकमान का आदेश हम मानते हैं लेकिन जो पार्टी के साथ गद्दारी करते हैं पैसों में बिक जाते है। उनके नेतृत्व में राजस्थान में सरकार नहीं चलेगी। अशोक गहलोत सादगी पसंद है, ईमानदार है। कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है। उन्होंने कांग्रेस की 50 साल सेवा की हैं आगे भी करते रहेंगे। अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बन रहे हैं इसकी हमें खुशी है। गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बने उसके बाद सीएम पद का फैसला हो। उससे पहले हम कोई एक लाइन का प्रस्ताव पास नहीं करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ