MP: पुलिस के हाथ लगा एक ऐसा गैंग जो करता था बाइक के साइलेंसर की चोरी , 5 आरोपी गिरफ्तार
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस के हाथ एक ऐसे चोरों का गैंग हाथ लगा है जो बाइक के साइलेंसर चुराता था। इस गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों ने 30 से ज्यादा गाड़ियों के साइलेंसर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कुबूल किया है।
जानकारी के मुताबिक इंदौर की कनाडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मित्र बंधु नगर के पास खाली मैदान में कुछ हथियारबंद लोग बैठे हुए हैं। जो कि नेक्सा शोरूम पर डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने टीम का गठन कर मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों से पूछताछ में गाड़ी के साइलेंसर चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी जुआ और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू, तलवार, घटना में प्रयुक्त किए जाने वाली मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। संभावना है कि कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: