Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

पहले बार में गए, फिर चलाई कार… CCTV में कैद नोएडा के युवराज के आखिरी पल, गड्ढे में गिरकर हुई थी मौत

Yuvraj Mehta death case: नोएडा के 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज से युवराज के आखिरी घंटों की जानकारी मिली है. पुलिस के मुताबिक, युवराज पार्टी से लौटते समय निर्माणाधीन साइट के खुले और पानी से भरे गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Jan 22, 2026 07:48
Yuvraj Mehta death case,
Credit: Social Media

नोएडा के रहने वाले 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें युवराज के आखिरी घंटों की पूरी जानकारी सामने आई है. जांच में पता चला है कि युवराज एक पार्टी से लौटते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई. 16 जनवरी की शाम युवराज अपने ऑफिस से निकलकर नोएडा सेक्टर-43 के एक बार में गए थे. वहां उनके ऑफिस की पार्टी चल रही थी. सीसीटीवी फुटेज में युवराज पार्टी में बैठे और ड्रिंक करते हुए नजर आए. वो करीब तीन घंटे तक पार्टी में मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: युवराज मेहता की मौत का जिम्मेदार कौन, बिल्डर और अथॉरिटी की लापरवाही की वजह से बना जानलेवा तालाब?

---विज्ञापन---

रात में घर लौटते समय हादसा

रात करीब 9:44 बजे युवराज पार्टी से निकले और अपनी कार से घर के लिए रवाना हुए. रास्ते में कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी कार दिखाई दी. देर रात घने कोहरे और खराब सड़क की वजह से उनकी कार निर्माणाधीन जगह के खुले, पानी से भरे गड्ढे में गिर गई. हादसे के बाद युवराज कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे. उन्होंने अपने पिता को फोन कर बताया कि उनकी कार गड्ढे में गिर गई है और वो फंस गए हैं. इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

चार दिन बाद मिली कार

कई दिनों की तलाश के बाद युवराज की कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया. पानी में डूबने की वजह से युवराज की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में निर्माण साइट के बिल्डर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि गड्ढे के आसपास न तो बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था. फिलहाल पुलिस और एसआईटी टीम सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और लोकेशन डेटा के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नीट छात्रा मौत मामला: ‘पारिवारिक एंगल’ की आड़ में असली सवालों से बच रही पुलिस?

First published on: Jan 22, 2026 07:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.