क्या CM नीतीश के बेटे निशांत बन सकते हैं मुख्यमंत्री? मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान

क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार होंगे बिहार के अगले CM? मंत्री अशोक चौधरी के इस बड़े बयान ने बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है. भावुक होते हुए चौधरी ने नीतीश के भविष्य और विरोधियों की ‘डिग्री’ पर जो कहा, वो आपको हैरान कर देगा.

Ashok Choudhary
विज्ञापन

बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच अब उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी से निशांत कुमार को ‘फ्यूचर सीएम’ बताए जाने वाले पोस्ट पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेबाकी से कहा, ‘क्यों नहीं हो सकता है? हमारे कार्यकर्ता ऐसा चाहते हैं.’ उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए आगे कहा कि जो लोग मैट्रिक तक पास नहीं हैं, जब वे मुख्यमंत्री बनने का सपना देख सकते हैं, तो निशांत कुमार तो बहुत पढ़े-लिखे और काबिल हैं. उनके बारे में सब जानते हैं.

नीतीश के जाने की बात पर छलका दर्द

नीतीश के जाने की बात पर छलका दर्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार की सक्रिय राजनीति से विदा लेने की संभावना पर अशोक चौधरी काफी भावुक नजर आए. उन्होंने भारी मन से कहा कि यह पल बिहारवासियों के लिए बहुत भावुक करने वाला है. नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो किया है, उसे कोई भुला नहीं सकता. चौधरी ने कहा, “निश्चित तौर पर हमें उनकी कमी बहुत खलेगी, लेकिन यह फैसला खुद नीतीश बाबू का है और इसमें हम क्या कर सकते हैं.”

Advertisment

अब कौन समझाएगा?

विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान नीतीश कुमार अक्सर अशोक चौधरी को टोकते या समझाते नजर आते थे. इस पर भावुक होते हुए मंत्री ने कहा कि सदन में अब वह मार्गदर्शन नहीं मिलेगा. उन्होंने स्वीकार किया कि नीतीश कुमार के बिना आगे की राह मुश्किल भी है और यह एक बड़ी मुसीबत जैसा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि ममता हार के डर से अपने कार्यकर्ताओं को दिलासा देने के लिए इस तरह की बातें कर रही हैं. वे केवल अपनी टीम का हौसला बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरह के मैसेज दे रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ