Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

UP: बांदा में नाव पलटने से चार लोगों की मौत, 20 लोगों के डूबने की आशंका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। लोगों से भरी एक नाव यमुना नदी में डूब गई। फिलहाल चार लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है जबकि 30 से अधिक लोगों को डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्थानीय पुलिस की ओर से फिलहाल दो लोगों […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Feb 15, 2024 23:45

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। लोगों से भरी एक नाव यमुना नदी में डूब गई। फिलहाल चार लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है जबकि 30 से अधिक लोगों को डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्थानीय पुलिस की ओर से फिलहाल दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

घटना बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल, नाव के डूबने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि लोगों की संख्या ज्यादा होने की वजह से नाव यमुना में पलट गई।

---विज्ञापन---

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर 30 से ज्यादा लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है। उधर, हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

बांदा पुलिस ने दी ये जानकारी

बांदा पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर से मरका गांव जा रही यमुना नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, नाव पर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है और बचाव अभियान जारी है।

घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाव डूबने के बाद कुछ लोग तैरकर नदी के बाहर आ गए। स्थानीय लोग भी राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हालांकि ऐहतियात के तौर पर मौके पर मौजूद पुलिस लोगों को यमुना की ओर जाने से रोक रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

हादसे की जानकारी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, NDRF व SDRF की टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

(swagatgrocery)

First published on: Aug 11, 2022 05:38 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.