UPSC की जानी मानी टीचर नीतू सिंह के घर में लगी आग, मुखर्जी नगर में मची अफरा तफरी

देश की जानी-मानी UPSC कोचिंग टीचर नीतू सिंह के घर में आग लगने की घटना घटी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

fire broke out in house of renowned UPSC teacher Neetu Singh

दिल्ली में बड़ा हादसा टल गया है। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बीती रात एक रिहायशी मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह मकान देश की जानी-मानी UPSC कोचिंग टीचर नीतू सिंह का बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना के समय नीतू सिंह अपने स्टाफ के साथ घर में मौजूद थीं। आग लगते ही सभी लोग तुरंत सतर्क हो गए और सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकल आए। घर में मौजूद कुल पांच लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि स्टाफ का एक सदस्य पवन कुमार मामूली रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

घायल पवन कुमार को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें ग्राउंड फ्लोर के ऊपर तीन मंजिलें और बनी हुई थीं। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, घर में रखा सामान आग की चपेट में आने से कुछ नुकसान जरूर हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ