'चुनाव से नाम वापस ले रही हूं…' आखिर क्यों फूट फूटकर रोने लगीं बीजेपी उम्मीदवार पूजा मोरे?

पुणे निकाय चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट पूजा मोरे ने चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने रोते हुए इस बात की जानकारी दी, लेकिन इसकी वजह क्या है? आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि बीजेपी नेता को अपनी उम्मीदवारी वापस लेनी पड़ी?

pooja more

Credit: Social Media

विज्ञापन

महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं. इसी बीच पुणे निकाय चुनाव काफी चर्चा में हैं और इसकी वजह है बीजेपी नेता पूजा मोरे. लगातार हो रहे विरोध के चलते पार्टी की उम्मीदवार पूजा मोरे को अचानक अपना नामांकन वापस लेना पड़ा. उन्होंने रोते-रोते इस बात का ऐलान किया. पूजा मोरे ने कहा कि उन्होंने आखिरकार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है. दरअसल पूजा मोरे को बीजेपी ने पुणे नगर निगम चुनाव के लिए टिकट दिया था, जिसके बाद वो लगातार सवालों के घेरे में आ रही थीं. सोशल मीडिया पर भी बीजेपी के इस फैसले को लेकर आलोचना हो रही थी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के लिए तस्वीर साफ, अंतिम रिपोर्ट जारी, जानें कहां-कितने नामांकन

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल पूजा मोरे बीजेपी से पहले शरद पवार गुट की NCP से जुड़ी थीं. मराठा आंदोलन के वक्त पूजा मोरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा था. इन सबके बावजूद जब बीजेपी ने पूजा मोरे को टिकट दिया तो सोशल मीडिया पर पार्टी हाईकमान पर सवाल उठने लगे. पूजा मोरे आठ महीने पहले ही शादी के बाद पुणे रहने आईं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी तस्वीरों को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

पहलगाम हमले के वक्त सुर्खियों में आईं पूजा मोरे

पहलगाम आतंकी हमले के दौरान पूजा मोरे और उनके पति धनंजय जाधव ने मीडिया से बातचीत की थी. उन्होंने कहा था कि हमले को हिंदू मुसलमान के तौर पर नहीं देखना चाहिए. पूजा मोरे के बयान के बाद बीजेपी और हिंदुत्ववादी संगठनों के कई लोगों ने दोनों को देशविरोधी बता दिया था. लागातार हो रही ट्रोलिंग के बाद पूजा मोरे ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी. इस दौरान वो काफी भावुक थीं. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के दौरान कई लोग कमरे में दुबके थे, लेकिन पूजा मोरे और उनके पति ने बाहर निकलकर लोगों की मदद की.

विज्ञापन

भड़काऊ बयान पर पूजा मोरे ने दी सफाई

पूजा मोरे ने कहा कि मराठा आरक्षण आंदोलन के वक्त जो भड़काऊ बयान वायरल हुआ, वो उनका था ही नहीं. पूजा मोरे ने बताया कि उन्होंने कभी भी देवेंद्र फडणवीस के बारे में गलत नहीं बोला, किसी और लड़की के बयान को तोड़-मरोड़कर उनके नाम से जोड़ दिया गया. पूजा मोरे के पति धनंजय जाधव ने इस पूरे मामले को साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर दो में एक फर्जी मीडिया एजेंसी पूजा मोरे को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जिसके सबूत उनके पास मौजूद हैं. धनंजय ने ये दावा किया है कि ये एजेंसी एनसीपी कार्यकर्ता चला रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ