संजय राउत के घर के बाहर लिखा था- '12 बजे होगा धमाका…', मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Sanjay Raut Threat Message: पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मैसेज महज मजाक था या इसके पीछे कोई साजिश. भांडुप पुलिस ने इलाके के सभी CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार के शीशे पर धमकी वाला मैसेज किसने लिखा था.

SANJAY RAWAT
विज्ञापन

एक तरफ जहां भारत समेत पूरी दुनिया नए साल यानी 2026 का स्वागत करने में जुटी हुई है, इस बीच महाराष्ट्र में धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया है. मुंबई में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिवसेना (यूबीटी) के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के घर के बाहर खड़ी एक कार पर धमकी भरा संदेश लिखा हुआ मिला. धूल से ढंकी कार के शीशे पर लिखा था, ‘रात 12 बजे धमाका होगा’. ये मैसेज देखकर लोगों में दहशत फैल गई और कुछ ही मिनटों में पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया.

इस धमकी भरे मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी. बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद भांडुप स्थित संजय राउत के आवास के आसपास मौजूद वाहनों और सड़कों की बारीकी से तलाशी ली गई. जांच के दौरान किसी भी तरह का संदिग्ध सामान, विस्फोटक या डिवाइस नहीं मिला.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस कार पर यह संदेश लिखा गया था, वह कई दिनों से राउत के घर के पास खड़ी थी और धूल से ढकी हुई थी. माना जा रहा है कि उसी मौके का फायदा उठाते हुए किसी ने शीशे पर यह संदेश उंगली से लिख दिया. हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मैसेज महज मजाक था या इसके पीछे कोई साजिश. भांडुप पुलिस ने इलाके के सभी CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार के शीशे पर धमकी वाला मैसेज किसने लिखा था.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ